RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में उमड़ी किसानों की भारी भीड़, जाम व विवाद की स्थिति

बलरामपुर। धान बेचने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। धान खरीदी केंद्र में किसानों की लाइन आज सुबह 3:00 बजे से ही लगनी शुरू हो गई। सैकड़ों की संख्या में वाहन कतार में खड़े हैं, जिससे क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति बन गई है।

जानकारी के अनुसार धान खरीदी की लिमिट को केवल दो दिनों के लिए बढ़ाया गया है। अचानक लिमिट बढ़ने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान धान बेचने केंद्र पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

आज बलरामपुर धान खरीदी केंद्र में कुल 118 किसान अपना धान बेचेंगे, जिनसे लगभग 7000 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। भीड़ अधिक होने के कारण किसानों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है, वहीं यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा व्यवस्था संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को परेशानी न हो और धान खरीदी सुचारू रूप से की जा सके।

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button