RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

एक कॉल आया और रमन सिंह ने रखा था विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव

रायपुर। विष्‍णुदेव साय छत्‍तीसगढ़ के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे। कुनकुरी सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर पहुंचे साय को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई इस बैठक के दौरान कई घटनाक्रम हुए। सूत्रों के अनुसार पार्टी की तरफ से नियुक्‍त तीनों पर्यवेक्षकों अलग-अलग कमरों में विधायकों से वन टू वन बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसी दौरान पूर्व सीएम और पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह के पास किसी का कॉल आया। डॉ. रमन कमरे से बाहर जाकर फोन पर कुछ देर बात करने के बाद लौट आए। चर्चा है कि यह फोन दिल्‍ली से आया था। डॉ. रमन राजनांदगांव सीट से विधायक हैं।इसके बाद बैठक शुरू हुई तो पर्यवेक्षकों ने विष्‍णुदेव साय का नाम भाजपा विधायक दल के नेता और मुख्‍यमंत्री के रुप में प्रस्‍तावित किया। बतौर विधायक और राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह और दूसरी राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडगांव की विधायक लता उसेंडी ने इस प्रस्‍ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद वरिष्‍ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्‍य विधायकों ने इस प्रस्‍ताव का समर्थन किया। इसके साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस तरह साय भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button