RO.NO. 01
ज्योतिषि

15 अक्टूबर राशिफल: मां स्कंदमाता की कृपा से इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Ro no 03

15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। साथ ही उपांग ललिता व्रत भी रखा जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सौभाग्य योग रात करीब 9:13 बजे तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग शुरू होगा।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कर्क, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है, सिंह राशि के जातकों को कारोबार में मुनाफा होने की संभावना है। तुला राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि मीन राशि के जातकों को करियर में नया अवसर मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों को पुराने काम या किसी पुराने सौदे से लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। हालांकि, कारोबार में ऑर्डर रद्द होने या माल वापस आने जैसी परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। परिवार में अपनी बात शांति से कहें। कारोबार में बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। शुगर के मरीज खानपान और दवाओं का ध्यान रखें।

उपाय: मां स्कंदमाता और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को परिवार की किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। कुछ धन मिल सकता है, हालांकि उधार दिया पैसा आपकी बचत को प्रभावित कर सकता है। कारोबार में बिक्री सामान्य रह सकती है, जबकि यात्रा से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है। बेवजह की चिंता से बचें।

उपाय: मां स्कंदमाता को लाल चुनरी या कोई लाल वस्तु अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को चुनौतियों के बावजूद सफलता पाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रह सकता है। हालांकि, नौकरी में बदलाव या छंटनी की आशंका मन में चिंता पैदा कर सकती है। जमीन या मकान से जुड़े दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कामकाज में दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें।

उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 3

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने की संभावना है। परिवार और दोस्तों का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने या किसी कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। कारोबार में कमाई से संतुष्टि मिलेगी और नए तरीके अपनाने से फायदा हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई और सेहत पर ध्यान दें। पेट से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 12

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कारोबार में अचानक मुनाफा मिलने का अवसर मिल सकता है। अधिकारियों को आपके काम करने का तरीका पसंद आ सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। घर के कामों में व्यस्तता के कारण जीवनसाथी को समय देना मुश्किल हो सकता है। माता-पिता से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

उपाय: मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की बातचीत और समझाने की क्षमता लोगों को प्रभावित कर सकती है। नया हुनर सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दिन अच्छा है। कोई पुराना दोस्त या रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखें। कामकाज से जुड़ी यात्रा और नए सौदों के अवसर मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

उपाय: दिन की शुरुआत मां भगवती का स्मरण करके करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 11

तुला राशि

तुला राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम या किसी उपलब्धि से जुड़ी सूचना मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी की मदद मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। कारोबार में लंबे समय से अटका मामला आगे बढ़ सकता है। परिवार में बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता हो सकती है।

उपाय: मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अपनी मेहनत और हिम्मत से कई काम पूरे कर सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने या स्टार्टअप के लिए जरूरी मंजूरी लेने की दिशा में कदम बढ़ाने का समय है। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, मनपसंद चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें।

उपाय: मां देवी को नींबू की माला अर्पित करें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4

धनु राशि

धनु राशि वालों को छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचना चाहिए। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। दिनभर की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें। किसी फैसले पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।

उपाय: मां स्कंदमाता का ध्यान करें और पूजा-अर्चना करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी समझदारी और मेहनत से समस्याओं का सामना करने में सफलता मिल सकती है। किसी भी विवाद में संयम बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय व्यावहारिक सोच अपनाएं।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को किसी वस्तु की बिक्री या पुराने सौदे से अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लेना फायदेमंद रहेगा। कारोबार में नए अवसरों पर नजर रखें और किसी भी सौदे की शर्तें अच्छी तरह समझ लें। अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर होगा।

उपाय: मां स्कंदमाता की पूजा करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। नौकरी में नया ऑफर या तरक्की का अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को भी बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। कारोबार में नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं और दोपहर के बाद अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। परिवार और जीवनसाथी के लिए समय निकालें। खानपान और नींद का संतुलन बनाए रखें।

उपाय: माता भवानी को जल और दूध अर्पित करें तथा घर की दहलीज पर हल्दी छिड़कें।
शुभ रंग: मैरून

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button