RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

जिले में 8 पटवारियों के तहसील बदले, कलेक्टर के अनुमोदन से आदेश जारी

प्रशासनिक कार्यों में सुचारू व्यवस्था के लिए अस्थायी पदस्थापना

भाटापारा। जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से भू-अभिलेख शाखा ने 8 पटवारियों की तहसीलवार पदस्थापना में बदलाव किया है। कलेक्टर के अनुमोदन से 10 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार संबंधित पटवारियों को आगामी आदेश तक नई तहसीलों में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सुहेला तहसील में पदस्थ रसपाल सेन को कसडोल, सिमगा में पदस्थ उमेश ध्रुव को पलारी, बलौदाबाजार में पदस्थ क्षितिज पटेल को लवन की कानूनगो शाखा तथा लवन में पदस्थ भावेश वर्मा को सोनाखान तहसील में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह पलारी में पदस्थ दिग्विजय सिंह पैकरा को भाटापारा और संतोष यादव को कसडोल तहसील में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भाटापारा में पदस्थ सुनंदा सिंह को लवन तथा मनीषा सिंह क्षत्रिय को पलारी तहसील में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

आगामी आदेश तक नई तहसीलों में करेंगे कार्य

भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से की गई है। संबंधित पटवारी आगामी आदेश तक नई पदस्थापना वाली तहसीलों में शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़, आयुक्त रायपुर संभाग, संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई और पालन के लिए भेजी गई है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button