
भाटापारा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत भाटापारा एसडीओपी तारेश साहू का तबादला किया गया है।जारी आदेश के अनुसार तारेश साहू को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
तारेश साहू वर्ष 2018 बैच के डीएसपी अधिकारी हैं। उन्होंने भाटापारा एसडीओपी के रूप में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी संभाली। अब शासन ने उन्हें बिलासपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है।वहीं आदेश में मयंक रणसिंह को उप पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी) पीएमयू, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पदस्थ किया गया है।यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।



