सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, DRDO में 195 पदों पर भर्ती का मौका

DRDO RCI Apprentice Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अप्रेंटिस बनने का अच्छा अवसर सामने आया है। DRDO के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह भर्ती ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित अप्रेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं।
195 पदों पर होगी भर्ती
DRDO RCI की इस भर्ती में कुल 195 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 50 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 30 पद और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए सबसे ज्यादा 115 पद निर्धारित किए गए हैं।
किस योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। इसमें ECE, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, EEE, CSE, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, सेफ्टी इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल, एयरोस्पेस और सिविल इंजीनियरिंग जैसी शाखाएं शामिल हैं।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना आवश्यक है। इनमें फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, COPA, ड्राफ्ट्समैन इंजीनियरिंग-मैकेनिकल और ग्राइंडर जैसे ट्रेड शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच और शॉर्टलिस्टिंग के बाद किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन को आधार बनाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं का प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
18 वर्ष है न्यूनतम आयु
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अप्रेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को DRDO-RCI के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
कहां और कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग अप्रेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-
ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवार NATS पोर्टल nats.education.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
-
ITI पास उम्मीदवार ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित आधिकारिक दिशा-निर्देश और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा का ध्यान रखते हुए अपना आवेदन पूरा करें।



