RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार रुपये रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। ACB की टीम ने 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को कथित तौर पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ACB की अचानक कार्रवाई से संयुक्त कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की खबर मिलते ही विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने अधिकारी को हिरासत में लेने के बाद बंद कमरे में पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल ACB की टीम अधिकारी से रिश्वत से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई किस शिकायत और किस काम के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में की गई, इसे लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मामले में ACB की जांच जारी है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button