मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा, राज्यपाल से मुलाकात के बाद दोपहर में रायपुर लौटेंगे

रायपुर, 21 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को ओडिशा दौरे पर हैं। संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह पुरी से भुवनेश्वर पहुंचेंगे और ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे दोपहर में रायपुर लौटेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे पुरी स्थित होटल मेफेयर से कार द्वारा भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। करीब 10:30 बजे वे लोक भवन, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:30 से 11 बजे तक ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे लोक भवन से रवाना होकर 11:05 बजे नीलकंठ नगर पहुंचेंगे। यहां उनका कुछ समय के लिए आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद वे 11:30 बजे नीलकंठ नगर से रवाना होकर 11:40 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री इंडिगो की फ्लाइट 6E-6522 से दोपहर 12:20 बजे भुवनेश्वर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। फ्लाइट के 1:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री कार द्वारा 1:35 बजे सीएम हाउस, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे और करीब 1:55 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।



