मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक से कवि सम्मेलन तक होंगे शामिल

रायपुर, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक से शुरू होगा। इसके बाद वे तीज त्योहार कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश कार्यालय के कार्यक्रम और रात में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे वे न्यू सर्किट हाउस से रवाना होकर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित तीज त्योहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 4:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां शाम 4:30 से 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 5 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।
रात में मुख्यमंत्री 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 9:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, मेडिकल कॉलेज रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह 2026” में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 10:30 बजे वे सभागृह से रवाना होकर 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



