
भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आएगी।



