RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS अधिकारियों के तबादले, Suda सहित जिलों में नई जिम्मेदारियां…

नवा रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रेमिजियस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, 2019 बैच के आईएएस अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत, भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

2020 बैच के अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह 2020 बैच की अधिकारी सुश्री ऋतु सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।

2021 बैच के अधिकारी जावेद अहसन को जिला पंचायत, देवभोग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा 2023 बैच के कई अधिकारियों को अस्थायी रूप से विभिन्न जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इनमें डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा, कटघोरा और राजनांदगांव जैसे जिलों में पदस्थापन शामिल हैं। देखे सूची..

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button