जिला पत्रकार संघ (प्रेस क्लब) बीजापुर की कार्यकारिणी में बदलाव
ईश्वर लाल सोनी बने सचिव, गौतम राव और दीपक मरकाम को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजापुर। जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर की कार्यकारिणी में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। अध्यक्ष के. संतोष कुमार ने संगठन में बेहतर समन्वय, सक्रियता और आगामी कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। साथ ही संगठन के चुनावी एवं अनुशासनात्मक कार्यों के लिए समितियों का भी गठन किया गया है।
सोमवार को पत्रकार भवन में आयोजित बैठक में 42 सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा लंबित सदस्यता शुल्क पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने विलंब शुल्क सहित सदस्यता राशि जमा करने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ईश्वर लाल सोनी को सचिव, श्रीनिवास कोयलकर को सह सचिव, बी. गौतम राव (बीजापुर) एवं दीपक मरकाम (भोपालपटनम) को उपाध्यक्ष, समैया पागे को मीडिया प्रभारी तथा सुरेश परतागिरी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा संगठन के आगामी निर्वाचन कार्यों के संचालन हेतु मो. अयूब खान एवं अशोक मिश्रा को निर्वाचन समिति का सदस्य बनाया गया है।
अनुशासन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें कमलेश्वर सिंह पैकरा को अध्यक्ष तथा मुर्गेश शेट्टी एवं गणेश मिश्रा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा भविष्य की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।



