RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 6360 बोरी अवैध धान जब्त, आधा दर्जन वाहन भी किए गए जप्त

बलरामपुर। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6360 बोरी अवैध धान को जब्त किया है। साथ ही अवैध परिवहन में लगे करीब आधा दर्जन वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर 28 चेक नाका (सीमा चौकी) स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान की अवैध खरीदी-बिक्री या परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई आगे भी निरंतर चलेगी, ताकि जिले में किसानों को उचित मूल्य मिले और अवैध धान कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button