RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 दिनों में 15 प्रकरण दर्ज, लाखों की वसूली…

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले 7 दिनों में बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यालय (खनिज शाखा) से मिल जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन के 2 प्रकरण और परिवहन के 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई के तहत ग्राम सिंगारपुर में एक प्रकरण दर्ज कर 2 चैन माउंटेड मशीनों को सील किया गया। अवैध उत्खननकर्ताओं से 2 लाख 38 हजार रुपये की राशि वसूली गई है। वहीं, पलारी तहसील के महानदी क्षेत्र में 1 चैन माउंटेड मशीन और 3 हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्यवाही की गई।

इसके अलावा सिंगारपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रेत से भरे 11 हाईवा के खिलाफ अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के मामले दर्ज किए गए हैं। खनिज विभाग द्वारा जिले में लगातार अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

प्रशासन का कहना है कि इन कार्रवाइयों से लगभग 20 लाख रुपये खनिज राजस्व की वसूली की प्रक्रिया जारी है और आगे भी सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button