RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा: 3 महीनों में 49 वाहन राजसात, नीलामी से लाखों की वसूली

बलौदाबाजार, 10 जून 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर जांच और दबिश दी जा रही है, जिसके चलते बड़ी संख्या में अवैध शराब और वाहनों की जब्ती हो रही है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च से मई 2026 के बीच कुल 49 वाहनों को राजसात किया गया है। इनमें मार्च माह में 1 दोपहिया वाहन, अप्रैल में 2 मोटरसाइकिल और मई में सबसे ज्यादा 43 दोपहिया व 3 चारपहिया वाहन शामिल हैं। जब्त किए गए इन वाहनों की जल्द ही नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वहीं, पुलिस विभाग द्वारा अप्रैल 2026 में कुल 82 राजसात वाहनों की नीलामी की गई, जिससे शासन को 11 लाख 6 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इनमें 74 वाहन आबकारी विभाग की कार्रवाई से जुड़े थे, जबकि 8 वाहन पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जब्त किए गए थे।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशु क्रूरता के मामलों में भी सख्ती बरतने को कहा गया है। प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच और निरीक्षण जारी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button