RO.NO. 01
देश

WhatsApp का नया फीचर, बिना नंबर शेयर किए भी जुड़ सकेंगे यूजर्स

नई दिल्ली: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके जरिए अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैटिंग संभव होगी। इस फीचर का नाम ‘यूजरनेम’ बताया जा रहा है, जो इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह काम करेगा। अब तक वॉट्सऐप पर किसी से बात करने के लिए फोन नंबर साझा करना जरूरी होता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स अपना एक यूनिक यूजरनेम बनाकर दूसरों से जुड़ सकेंगे। इससे खासकर उन लोगों को फायदा मिलेगा जो अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के आने के बाद यूजर किसी भी व्यक्ति को सिर्फ अपना यूजरनेम देकर चैट कर सकेगा और सामने वाले को उसका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। इसे प्राइवेसी के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी इस फीचर को फर्जी अकाउंट्स और धोखाधड़ी से बचाने के लिए भी मजबूत सुरक्षा नियमों के साथ तैयार कर रही है। हर यूजर का यूजरनेम यूनिक होगा और इसमें बदलाव करने पर सामने वाले को नोटिफिकेशन भी मिलेगा। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही इसका एक्सेस मिला है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button