RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए गुणवत्ता और समय-सीमा के निर्देश

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ शहर में चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीन ड्राइव, नया बस स्टैंड, किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन और दूध डेयरी ऑक्सीजोन परियोजनाओं का अवलोकन किया।

वित्त मंत्री ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से रायगढ़ शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। मरीन ड्राइव शहरवासियों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल बनेगा, नया बस स्टैंड यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा, जबकि ऑक्सीजोन परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराएंगी।

ओपी चौधरी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button