RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

यात्री सुविधाएं, अधोसंरचना सुधार और नई ट्रेन की मांग; अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी लाने पर जोर

भाटापारा।भाटापारा रेलवे स्टेशन के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा ने किया। उन्होंने बताया कि भाटापारा स्टेशन केवल शहर ही नहीं, बल्कि मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा और बलौदाबाजार सहित आसपास के जिलों के लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है।
इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बिलासपुर–चेन्नई, बिलासपुर–हापा और हावड़ा–नांदेड़ जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई। साथ ही बिलासपुर से रायपुर, नागपुर होते हुए सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के सामने जर्जर सड़क, अव्यवस्थित ऑटो संचालन और पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया। यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था की मांग की गई।

अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए उसे शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। इसके अलावा रेलवे फाटक की समस्या, सड़क के गड्ढे, अंडरब्रिज की गुणवत्ता जांच, लिफ्ट-एस्केलेटर सुविधा और स्टेशन परिसर में बेहतर रेस्टोरेंट की जरूरत भी बताई गई।

महाप्रबंधक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुकेश साहनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अनिल किंगरानी, बबलू चावला, बलवंत सिंह सलूजा, सुशील शेट्टी, जोंट्टी गुम्बर, राजा गुम्बर, राजा चावला और सौरभ आनंद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button