RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

सुशासन तिहार में गूंजी हितग्राही की शिकायत, 4 माह से फौती नहीं मिलने पर मंत्री टांक राम वर्मा सख्त, पटवारी निलंबन के दिए निर्देश

भाटापारा : भाटापारा नगर भवन में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री टांक राम वर्मा के सामने एक महिला हितग्राही ने अपनी समस्या रखते हुए शिकायत की कि वह पिछले 4 माह से फौती प्रकरण के लिए लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे फौती नहीं मिल सकी है।

हितग्राही की शिकायत सुनते ही मंत्री टांक राम वर्मा ने मंच से ही कड़ा रुख अपनाया और भाटापारा एसडीएम को तत्काल संबंधित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शासन की योजनाओं और राजस्व संबंधी मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने मंच से कहा कि सभी आवेदकों के लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मंत्री की इस सख्ती के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।भाटापारा में सुशासन तिहार के दौरान मंत्री की कार्रवाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button