RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘अकाल पुरख की फौज’ की प्रदेश टीम घोषित, अमरजीत सिंह दत्ता बने प्रदेश अध्यक्ष

भाटापारा/रायपुर।‘अकाल पुरख की फौज’ संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की गई। राष्ट्रीय कोर कमेटी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में ज्ञानी केवल सिंह (साबका जत्थेदार, दमदमा साहिब), सरदार जसविंदर सिंह (संस्थापक), सरदार बलविंदर सिंह जोड़ा (सचिव, सिख विधायक बोर्ड) सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और टीम की नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस दौरान अमरजीत सिंह दत्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अमरजीत सिंह सलूजा (भाटापारा) को प्रदेश सलाहकार का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया, जिसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष मंडल में बलदेव सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह होरा, जगजीत सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह छाबड़ा और प्रीतपाल सिंह होरा को शामिल किया गया।

मुख्य संरक्षक के रूप में भूपेंद्र सिंह सवन्नी, जगजीत सिंह अरोरा, कुलदीप सिंह जुनेजा, गुरप्रीत सिंह भामरा और परमजीत सिंह खनूजा को जिम्मेदारी दी गई।वहीं मुख्य सलाहकार के तौर पर दिलेर सिंह होरा, इंदरजीत सिंह खालसा, जी.एस. भामरा, परविंदर सिंह भाटिया, हरमीत सिंह होरा, इंदरपाल सिंह जुनेजा और राजू होरा को नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही भाटापारा जिला इकाई का भी गठन किया गया। बलवंत सिंह सलूजा को जिला अध्यक्ष, रविंद्र सिंह चावला (राजा चावला) को भाटापारा शहर अध्यक्ष और जगदीप सिंह चावला को बलौदा बाजार शहर अध्यक्ष बनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा भाटापारा के प्रधान मनमहेद्र सिंह चावला (बबलू वीर) को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवगठित टीम समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों और संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।

खास बात:
पहली बार भाटापारा से बड़ी संख्या में लोगों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button