RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

जमीन विवाद बना मौत का कारण, बेटे ने ली मां की जान

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन के टुकड़े ने मां-बेटे के रिश्ते को खून में बदल दिया। मामूली विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ग्राम मगरवाय की है, जहां जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी धनेश्वर वर्मा उर्फ धन्नू अपनी मां बेबी वर्मा से आए दिन जमीन को लेकर विवाद करता था। 21 अप्रैल 2026 की शाम एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।

गुस्से में अंधे बेटे ने जलाऊ लकड़ी उठाई और अपनी ही मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है। सवाल यह है कि आखिर छोटे-छोटे विवाद कब तक रिश्तों को इस तरह लहूलुहान करते रहेंगे? क्या कानून का खौफ खत्म हो चुका है या समाज में बढ़ती संवेदनहीनता इसका बड़ा कारण है?

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button