RO.NO. 01
देश

8:30 बजे पीएम मोदी का संबोधन, देश के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित कानून को लेकर संसद में तीखी राजनीतिक टकराव की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को लोकसभा में इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सहमति न बन पाने के बाद मामला गरमा गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसे इस पूरे घटनाक्रम के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए विपक्ष के रुख पर सवाल खड़े कर सकते हैं। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय बाद किसी बड़े विधायी प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए हैं।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की हालिया बैठक में भी इस विषय पर गंभीर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी से जुड़ा बताते हुए इसे प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, पार्टी नेताओं से कहा गया है कि वे इस विषय को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाएं।

वोटिंग से पहले संसद में प्रधानमंत्री ने सभी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यह केवल एक बिल नहीं, बल्कि देश की महिलाओं को अधिक अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, सहमति के अभाव में यह पहल आगे नहीं बढ़ सकी।

अब प्रधानमंत्री के आज रात के संबोधन पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं, जहां से इस मुद्दे पर आगे की दिशा स्पष्ट हो सकती है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button