RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बॉयलर फटने से मचा हड़कंप: 8 की मौत की आशंका, 50 से अधिक मजदूर अस्पताल में भर्ती

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 50 से अधिक श्रमिक घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। जहां कुछ रिपोर्ट्स में 8 लोगों की मौत की बात कही जा रही है, वहीं सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने फिलहाल 4 मौतों की पुष्टि की है।

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बचाव दल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button