RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा | 10 अप्रैल 2026 भाटापारा शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराये के मकान से पूरे देश में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई, जब भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने आरोपी अजय बत्रा को मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा का हिसाब करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल, ₹5780 नगद और सट्टा से जुड़े स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।

पूछताछ और मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण में खुलासा हुआ कि आरोपी RUVIBET पैनल आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था, जिसके तार हिमाचल प्रदेश से जुड़े थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में टीम ने सोलन जिले के परवाणू में दबिश दी।

सोलन में दबिश, बड़ा खुलासा
पुलिस टीम ने जब किराये के मकान में छापा मारा, तो अंदर कई आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और आईपैड के जरिए संगठित तरीके से सट्टा संचालन करते मिले। मौके से सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या-क्या हुआ जब्त:
07 लैपटॉप
02 आईपैड
48 मोबाइल फोन
09 एटीएम कार्ड
02 बैंक खाते
कुल जब्ती लगभग 50 लाख रुपये से अधिक

देशभर में फैला था नेटवर्क
आरोपी RUVIBET पैनल के Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक के माध्यम से आईडी बनाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

इन धाराओं में कार्रवाई:
प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 314, 317(2), 317(4), 111 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button