छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में प्रधान पाठक की मौत, तीन घायल

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम चिनिया में दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।




