RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा रेलवे स्टेशन पर दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू, राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी

भाटापारा : भाटापारा रेलवे स्टेशन के इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब दुर्ग से हटिया तक संचालित दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस का भाटापारा में नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ। यह सुविधा सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।इस ऐतिहासिक अवसर पर स्टेशन परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही महिला एवं पुरुष लोको पायलटों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाटापारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों सहित सिख समाज, महिला मंडल, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों और सैकड़ों नागरिकों ने इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। स्टेशन मास्टर अजय कुमार सहित रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने और प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर सांसद लक्ष्मी वर्मा ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।यह नई रेल सुविधा भाटापारा के विकास, व्यापार और यातायात को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही…

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button