यात्रीगण ध्यान दें! 4-5 अप्रैल को रायपुर रेल मंडल में कई ट्रेनें रद्द

रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 4 और 5 अप्रैल को कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
रद्द रहने वाली गाड़ियां (05 अप्रैल 2026)
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर
68701, 68702, 68703, 68704 (रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू सेवाएं)
रद्द (06 अप्रैल 2026)
58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (05 अप्रैल): बिलासपुर में ही समाप्त, आगे रद्द
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (05 अप्रैल): बिलासपुर से ही शुरू, गोंदिया-बिलासपुर रद्द
58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर (04 अप्रैल): महासमुंद में समाप्त
58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (05 अप्रैल): महासमुंद से प्रारंभ
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा के लिए किया जा रहा है।



