RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में नशीली दवाइयों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस का ऑपरेशन जारी – मीडिया से बनाई दूरी

भाटापारा: भाटापारा में नशीली दवाइयों के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, सुबह से ही पुलिस की टीम ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की बरामदगी की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

इस संबंध में फोन पर जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी प्रेस को दी जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस कार्रवाई में कितना बड़ा खुलासा होता है और किन लोगों की संलिप्तता सामने आती है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button