छत्तीसगढ़
ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना ग्रामीण बैंक के सामने स्थित ज्वेलरी दुकान की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात दुकान में घुसकर लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से भी अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।





