RO.NO. 01
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप ने वार्ता से किया इनकार, कहा अब समय निकल गया

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की ओर से बातचीत की इच्छा जताई गई थी, लेकिन अब इसके लिए “बहुत देर हो चुकी है।”

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता और नेतृत्व काफी कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने लिखा कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अब अमेरिका के लिए वार्ता का समय निकल चुका है।

यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका द्वारा हाल ही में किए गए हवाई हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जारी है। ट्रंप ने पहले भी कहा था कि ईरान को पहले ही समझौते के लिए आगे आना चाहिए था। उनके मुताबिक, अगर तेहरान ने पहले पहल की होती तो स्थिति अलग हो सकती थी।

हालांकि ईरान की ओर से इन दावों को खारिज किया गया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी ने साफ कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी तरह की शांति वार्ता नहीं चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान ने वॉशिंगटन से बातचीत शुरू करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पश्चिमी मीडिया में कई तरह की रिपोर्टें सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ईरान बातचीत के विकल्प पर विचार कर रहा है। लेकिन ईरानी नेतृत्व इन खबरों को भ्रामक बता रहा है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब अमेरिका और ईरान के बीच आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button