जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार, गांधी मैदान में हुआ होली मिलन समारोह

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में रंगों का पर्व होली बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं।
होली के अवसर पर बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नगरवासी जमकर जश्न मनाते नजर आए। होली के गीतों पर लोग नाचते-गाते दिखाई दिए और पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।
शहर के गांधी मैदान में बूढ़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर रामानुजन गांधी मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली का त्योहार मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।




