Gaza Peace Plan: पीएम मोदी ने इजराइल से दिया साफ संदेश, शांति पर जोर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के बीच यरुशलम से दुनिया को शांति का स्पष्ट संदेश दिया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसी भी संघर्ष की बजाय कूटनीति और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का पक्षधर है।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता सीधे भारत के सुरक्षा हितों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत शुरू से ही इस क्षेत्र में संवाद और शांतिपूर्ण समाधान को महत्व देता रहा है।
मानवीय पहलुओं पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान की कीमत पर कोई भू-राजनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने ‘Gaza Peace Plan’ को शांति की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताते हुए इसे नया रास्ता बताया।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत आने वाले समय में भी सभी देशों के साथ बातचीत और सहयोग की नीति को जारी रखेगा। उनका यह रुख न केवल इजराइल के साथ भारत की मजबूत दोस्ती को दिखाता है, बल्कि अरब देशों के साथ संतुलित संबंधों को भी रेखांकित करता है।



