RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

एसडीएम की पिटाई से ग्रामीण की मौत के मामले में बवाल, नामजद एफआईआर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बलरामपुर  : बलरामपुर जिले में एसडीएम और उनके सहयोगियों पर नामजद अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कुसमी-राजपुर मार्ग के शिव चौक पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसडीएम द्वारा की गई पिटाई के कारण एक ग्रामीण की मौत हुई है। इस मामले में परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।

चक्का जाम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button