छत्तीसगढ़
अवैध गांजा तस्करी में नाबालिक सहित दो गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, कोरबा निवासी आरोपी बाइक से गांजा लेकर बलरामपुर आया था और इसे बेचने की योजना बना रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर शंकरगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और आरोपियों को जेल भेजा गया।
पुलिस इस कार्रवाई को अवैध नशे के खिलाफ अपने सतत प्रयास का हिस्सा बता रही है।



