RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM Vishnudev Sai Today: जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 का समापन, मुख्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह को लेकर खास माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं को समर्पित इस महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होंगे। वे मुख्यमंत्री निवास से सड़क मार्ग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर होटल पहुंचेंगे, जहां से स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विशेष विमान से जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जगदलपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री सीधे लालबाग मैदान जाएंगे, जहां दोपहर के समय बस्तर पंडुम 2026 के भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ-साथ जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुतियों का भी अवलोकन करेंगे।

समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री का समय कुछ देर के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट और सर्किट हाउस जगदलपुर में अल्प प्रवास करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम के समय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह बस्तर दौरा राज्य की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोककलाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button