हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में आरयूबी निर्माण कार्य, कई पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

भाटापारा। भाटापारा रेलवे स्टेशन में कृपया यात्रीगण ध्यान दें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण के लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से किमी 785/23-25 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। बॉक्स पुशिंग की सुविधा हेतु रिलीविंग गर्डरों के डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण यह अस्थायी बदलाव किया गया है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
12 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
12 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त/आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें
11 जनवरी 2026 को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर–गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
11 जनवरी 2026 को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। अतः यह ट्रेन गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की है।



