RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

जशपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने किया स्वागत

Ro no 03

जशपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था रही, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button