RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर हाथी की एंट्री, वाहनों की लंबी कतारें लगीं

Ro no 03

बलरामपुर : बलरामपुर में अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर देर रात एक हाथी पहुंच गया, जो अपने दल से बिछड़ चुका था। हाथी के सड़क पर आने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, हाथी अपने दल से बिछड़ने के बाद क्षेत्र में अकेला घूम रहा है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी कई महीनों से अपने दल से बिछड़कर आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी का डेरा भी देखा गया है, जहां वह अक्सर फसल और जंगल के बीच विचरण करता है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और हाथी को सुरक्षित ढंग से अपने दल के पास लौटाने के प्रयास जारी हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button