छत्तीसगढ़
सीएम साय का दो जिलों में बड़ा दौरा, बस्तर और बिलासपुर में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को बस्तर और बिलासपुर के महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:40 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे, जहाँ वे सिटी ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे।
जगदलपुर में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में बिलासपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
- 2:25 बजे वे नवीन संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।
- इसके ठीक बाद 2:45 बजे मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से संवाद करेंगे।
शाम के कार्यक्रमों में:
- 4:35 बजे वे राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
- 5:20 बजे स्वदेशी मेला में शामिल होकर स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करेंगे।
- 7:45 बजे वे पारंपरिक राउत नृत्य महोत्सव में भाग लेंगे।
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर रात रायपुर वापस लौटेंगे।



