RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

छत्तीसगढ़ में 9 जून से शुरू होगा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

रायपुर। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान 9 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा, जिसके तहत सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में मंगलवार को रायपुर स्थित एकात्म परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक व्यापक जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 से 17 जून के बीच प्रत्येक शक्ति केंद्र पर चौपाल कार्यक्रम होंगे, जिसमें शहरों में मोहल्ला चौपाल और पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और साहित्य का वितरण घर-घर किया जाएगा।

पदाधिकारियों का प्रवास और विशेष कार्यक्रम
अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेश की राजधानी और प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे। जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता प्रवास पर रहेंगे। मंडल स्तर पर विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा, जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थाओं के लिए विशेष कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button