RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंदुर्घटनाबड़ी खबर

कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई – चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

कवर्धा। कबीरधाम जिले की पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए घर में हुई चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी गए लगभग ₹48,500 मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई थाना सिंहानपुरी जंगल पुलिस एवं साइबर सेल कबीरधाम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन, तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशन बघेल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के माध्यम से आरोपी तक पहुँच बनाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मई 2025 को थाना सिंहानपुरी जंगल में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई की रात करीब 01:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसके कमरे की अलमारी से आभूषण चोरी कर लिए थे। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 28/2025, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान साइबर सेल की तकनीकी सहायता से संदिग्ध की पहचान आत्माराम यादव (20 वर्ष), निवासी कंटगीकला, थाना सिंहानपुरी जंगल के रूप में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए गए एवं विधिवत जप्ती की कार्रवाई संपन्न की गई।

आरोपी को 30 मई 2025 को सुबह 08:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रोशन बघेल, सहायक उप निरीक्षक रोहित साहू, आरक्षक राजेश ठाकुर (क्रमांक 870), महेश डांडे (क्रमांक 564), तथा साइबर टीम कबीरधाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button