RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों के अध्यक्ष बदले, विष्णुदेव साय सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों और मंडलों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन करते हुए चार नेताओं की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।

संशोधित आदेश के तहत केदारनाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहले उन्हें दुग्ध संघ की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसी तरह राव श्रीनिवास मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है। शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पहले उन्हें समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता सौंपी गई थी।

वहीं चंद्रकांति वर्मा को अब छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले उनका नाम समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया था। सरकार द्वारा इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button