राज्यसंदेश

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

BBN24/15 अगस्त 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जो स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान का प्रतिफल है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमिका प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य के चहुंमुखी विकास पर जोर दे रही है और नई-नई योजनाएं तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शहीद गेंद सिंह, वीर नारायण सिंह और अन्य ऐतिहासिक नायकों को याद करते हुए कहा कि इनकी अदम्य साहस और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में साँस ले रहे हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को लोकतंत्र का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह संविधान हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो समता मूलक समाज के आदर्शों को फलीभूत करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का अपने प्रतिनिधियों पर विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद इसी विश्वास को पुनः स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नवनिर्माण में जुटकर हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का भी आभार व्यक्त किया और बताया कि उनकी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की रुकी हुई सम्मान निधि को पुनः प्रारंभ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम राज्य के विकास में अपना योगदान दें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button