RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक आज शाम को

रायपुर। नए सीएम विष्णु देव साय के साथ यदि दो से तीन मंत्री भी शपथ लेते हैं तो शाम को कैबिनेट की बैठक करने की तैयारी है। मुख्य सचिव कार्यालय ने बैठक बुलाने और चर्चा के विषय को लेकर तैयारी कर ली है।इस संक्षिप्त कैबिनेट बैठक में  18 लाख पीएम आवासों सी मंजूरी, दो वर्ष के बकाया बोनस के बाद चालू खरीदी सीजन में 3100 रूपए में 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी के साथ आदेश जारी किया जाएगा। इसके अलावा  अटल जी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाने का भी एक प्रस्ताव है।इस बैठक में सीएम साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पार्टी का संकल्प पत्र सौंपकर अगले पांच वर्ष के लिए क्रियान्वयन की योजना बनाने कहेंगे।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button