देशबड़ी खबर

68 साल के हैवान ने 101 महिलाओं का किया रेप, मोर्चरी में 23 शवों को भी नहीं छोड़ा

इंग्लैंड 4 नवंबर 2022: डबल मर्डर के मामले में सजायाफ्ता एक दोषी पर कई महिलाओं के शवों के साथ यौन शोषण के आरोप साबित हुए हैं। यह मामला इंग्लैंड के कैंट इलाके के टनब्रिज वेल्स का है।

जहां डेविड फुलर नाम के अपराधी ने दो महिलाओं को उनकी

मौत होने तक पीटा था। अब आरोपी पर 23 महिलाओं के शवों के साथ यौन शोषण का आरोप सिद्ध हुआ है। दोषी डेविड ने 13 साल में 23 अलग-अलग महिलाओं की लाशों के साथ यौन संबंध बनाए थे। यह सुनवाई क्रोयडोन क्राउन कोर्ट में गुरुवार को की गई है।

डेविड ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। 68 साल के डेविड ने कोर्ट में स्वीकार किया है कि उसने 12 बार मृत महिलाओं के शवों में सेक्सुअल पेनीट्रेशन किया है और 4 बार एक्सट्रीम पोर्नोग्राफी पजेशन किया गया है। यह मामला 2007 से 2020 के बीच का है। कोर्ट ने उसे इन सभी मामलों में दोषी करार दिया है।

दो बार मिल चुकी उम्रकैद

फुलर को इससे पहले दिसंबर 2021 में दो महिलाओं को बेरहमी से पीट-पीट करने मारने के मामले में दो उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 1987 में डेविड ने दो महिलाओं वैंडी नेल और कैरोलीन पियर्स को यौन शोषण करने से पहले बुरी तरह से पीटा था और बाद में गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी थी। यह दोनौं ही हमले अलग-अलग किए गए थे। यह केंट एरिया के टनब्रिज वेल्स में किए गए थे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button