बीजापुर में 30 इनामी माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण, ‘पूना मारगेम’ से शांति की नई पहल

बीजापुर | महामहिम राष्ट्रपति के बस्तर आगमन के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ नीति के तहत जिला बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 30 इनामी माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का परित्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर उनके पद एवं संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल 85 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यधारा में लौटे कैडरों में 20 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने शांति, संवाद और विकास के मार्ग को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता
दिनांक 07 फरवरी 2026 को इन माओवादी कैडरों ने उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर श्री बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अभियान में DRG, जिला बल, छसबल, STF, कोबरा बटालियन और केरिपु की विभिन्न इकाइयों की अहम भूमिका रही।
अब तक की उपलब्धियां (01 जनवरी 2024 से)
बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत—
- 918 माओवादी समाज की मुख्यधारा में लौटे
- 1163 माओवादी गिरफ्तार किए गए
- 232 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए
हथियार व विस्फोटक सामग्री जब्त
आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने स्वेच्छा से कार्डेक्स वायर का एक बंडल और 50 जिलेटिन स्टिक सुरक्षा बलों को सौंपे।
पुनर्वास और सहायता
राज्य शासन द्वारा प्रत्येक आत्मसमर्पित कैडर को 50 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सभी के पुनर्वास एवं पुनर्समावेशन की विधिक प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधिकारियों की अपील
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि माओवादी हिंसक और भ्रामक विचारधाराओं को छोड़कर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें, शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके सुरक्षित और स्वावलंबी भविष्य की गारंटी है।
वहीं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पट्टलिंगम ने कहा कि यह आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि माओवादी संगठन तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने शेष माओवादियों से अपील करते हुए कहा—
“हथियार छोड़िए, मुख्यधारा में लौटिए। शांति और सम्मानजनक जीवन ही स्थायी समाधान है।”
समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-
- बोटी पोड़ियाम उर्फ मल्ला पिता लच्छु पोड़ियाम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 02 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- सुखराम मड़कम पिता बुधरू मड़कम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन हकवा स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- रीना पुनेम पिता सन्नू पुनेम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन डुमरीपालनार परगनपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 07 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- पाकली करटाम ऊर्फ मंगी पति कुम्मा करटाम ऊर्फ बीजू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन हुर्रेनार थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी , सचिव (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- शंति पुनेम पिता कोवा पुनेम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन गुण्डापुर थाना नैमेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – प्लाटून न0 11 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- कुम्मा करटाम ऊर्फ बीजू पिता जोगा करटाम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन हुर्रेनार थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- पोरिये ओयाम ऊर्फ मंगली पिता वंजा ओयाम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन सागमेटा गेर्रापारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- पाण्ड़े उईका पिता सन्नू उईका उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- मुन्नी तेलम पिता सन्नू तेलम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन मदूम ध्रुर्वापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- कोसी माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुवर्ती कोरगुड़ापारा थाना जगरगुड़ा जिला सुकमा छ0ग0, पद – प्लाटून न0 30 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- दशरू पल्लो पिता रैनू पल्लो उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेआलवाडा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, प्लाटून न0 02 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- दशरी ओयाम पति बोटी पोड़ियम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन कांड़का थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – द.ब. ब्यूरो टीडी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- छोटी कोरसा उर्फ सरिता पिता कोवा कोरसा उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन चिपुरभट्टी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पद – द.ब. ब्यूरो पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- प्रमिला ओयाम पिता सोनारू ओयाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद- माड़ डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- संतु पुनेम पिता आयतु पुनेम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- सुशीला पण्डा पिता स्व. भीमा उम्र 35 वर्ष जाति दोरला साकिन जिड़पल्ली पटेलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – दक्षिण बस्तर डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- मंजुला माड़वी पिता स्व. लक्ष्मण माड़वी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन जैगुर डोगुरपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गढ़चिरोली डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- रमेश उद्दे पिता मारा उद्दे उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सागमेटा ईमलीपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- जोगी कोवासी पिता बुरका कोवासी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन केशकुतुल थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- सोना तेलम पिता जोगा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन भट्टीगुड़ा पटेलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद – प्लाटून न0 09 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- जोगा वाचाम पिता बोदू वाचम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया डोक्के थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पेद्दागुण्डापुर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- मोती पोड़ियम पिता मासो पोड़ियम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन डोक्के थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पेद्दागुण्डापुर आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- मनकी अवलम पिता बुधराम अवलम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाजोजेर थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम 00 लाख रूपये ।
- शर्मिला पोयाम पिता विज्जू पोयाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन आदवाडा मावाडापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पद – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- रामदेही पुजारी पिता गुंडा पुजारी उम्र 28 वर्ष जाति तेलगा साकिन चोखनपाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम 00 लाख रूपये ।
- जमली पोड़ियम पिता दशरू पोड़ियम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन छोटेकरकेली तोयापारा थाना बेदरे जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क ऐरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- सोनी मड़कम पिता मासा मड़कम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन पंगुड़ थाना मोदकपाल जिला बीजापुर छ0ग0, पद – मद्देड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- हड़मे कुहराम ऊर्फ रूकनी पिता सन्नू कुहराम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया साकिन चुचकोंटा आंगनबाडीपारा थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पेद्दागुण्डापुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- सोमा वेड़जा पिता हिरिया वेड़जा उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया ताडमेण्ड्री जुडूमपारा थाना फरसेगढ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – मुकरम आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।
- अंदो पोयाम पिता मासो पोयाम उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन दामारम थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – सागमेटा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि 00 लाख रूपये ।





