RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार भाटापारा राजस्व पटवारी संघ ने किया PV ऐप का विरोध

बलौदा बाजार/भाटापारा राजस्व पटवारी संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा द्वारा PV ( फिजिकल वेरिफिकेशन) ऐप के विरोध में कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन । पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने बतलाया कि पूर्व में पटवारी के द्वारा किये गए गिरदावरी के अनुसार धान खरीदी किया जाता था किंतु पिछले वर्ष से उन खसरों में जिसमें नक्शा बटांकन है उसमें DCS (डिजीटल क्रॉप सर्वे) के माध्यम से ही गिरदावरी किया जा रहा है तथा जिन खसरों में नक्शा बटांकन नहीं था उसमें मैन्युअल गिरदावरी के माध्यम से फसल एंट्री किया जाता था ।

इस वर्ष नक्शा बटांकित खसरों में DCS सर्वे के द्वारा गिरदावरी किया जा रहा है किंतु जिसमें नक्शा बटांकन नहीं हुआ उसने पटवारियों को खेत खेत जाकर प्रत्येक खेत में 4 फोटो चार कोनो से लेकर उसके खेत के रूप में बनाना है जिसके बाद उसका DCS के रूप में उसका सर्वे किया जाएगा ।

राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय निर्णय के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में कम समय में और बिना जाने खेत के रूप में फोटो लेकर सर्वे किया जाना संभव नहीं है , पटवारी संघ ने भुईया के माध्यम से मैन्युअल गिरदावरी प्रविष्टि करने का ऑप्शन प्रदान करने की मांग किया है ।

पटवारी संघ द्वारा आज साहू भवन बलौदा बाजार में जिला स्तरीय मीटिंग किया गया जिसमें जिले के समस्त पटवारियों ने निर्णय लिया है कि हम PV ऐप के माध्यम से गिरदावरी नहीं करेंगे । यदि शासन प्रशासन उनकी बातों को नहीं मानती है और दबाव बनाती है या दमनात्मक कार्यवाही करती है तो सभी पटवारी हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे ।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button