छत्तीसगढ़
मछली मारते समय एनीकट में डूबा युवक, खोज में जुटी पुलिस और SDRF

Ro no 03
बलरामपुर — मछली पकड़ने के दौरान एक युवक एनीकट में डूब गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे और युवक को खोजने का प्रयास शुरू किया।
युवक वार्ड नंबर 14 का निवासी बताया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक को मिर्गी की समस्या थी और मिर्गी के दौरे के चलते ही एनीकट में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी एनीकट में खोजबीन शुरू की, जबकि एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव और खोज अभियान में मदद की।
यह एनीकट रामानुजगंज में स्थित है और इसे छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहती कनहर नदी में बनाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं और खोज अभियान जारी है।
पुलिस और बचाव दल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव प्रयास जारी रखने की बात कही है।



