
बलरामपुर। जिले के कुसमी क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक झारखंड का निवासी बताया जा रहा है, जो कुसमी से सरईडीह जाने के लिए बस में सवार हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रा के दौरान युवक को अचानक हिचकी आई और वह सीट पर ही लुढ़क गया। युवक की हालत बिगड़ते देख बस में मौजूद यात्रियों ने तत्काल उसे कुसमी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।



