RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

लेखिका शकुंतला तरार की हल्बी में 101 लेजा गीत पुस्तक का विमोचन

रायपुर। साहित्य अकादमी नई दिल्ली और साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ संस्कृति परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज नवीन विश्राम भवन (सिविल लाईंस) रायपुर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी लेखक सम्मिलन में लेखिका शकुंतला तरार की हल्बी में 101 लेजा गीत चो गीत की हल्बी के साथ हिंदी में अनुवाद के साथ शब्दार्थ सहित पुस्तक का विमोचन अध्यक्ष साहित्य अकादमी दिल्ली माधव कौशिक, सचिव साहित्य अकादमी दिल्ली के. श्रीनिवास राव, लोक साहित्य विद डॉ महेंद्र ठाकुर, लोक साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्राही, कुलपति छत्रपति महाराज विश्व विद्यालय मुंबई डॉ. केशरीलाल वर्मा, अध्यक्ष साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शशांक शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ।

अध्यक्ष साहित्य अकादमी दिल्ली माधव कौशिक, सचिव साहित्य अकादमी दिल्ली के. श्रीनिवास राव, ने कहा कि लेखिका शकुंतला तरार की हल्बी में 101 लेजा गीत चो गीत एक विधा होती है उसका 101 गीत हिंदी में अनुवाद के साथ शब्दार्थ सहित पुस्तक शोधार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर भाषाविद, साहित्यकार, कविगण सहित गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button